बालीडीह में सुंदरम स्टील प्लांट के गेट को ग्रामीणों ने किया जाम

 

Bokaro : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित वियाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित महिलाओं ने  सुंदरम स्टील प्लांट के गेट को जाम कर दिया। देर रात तक विस्थापितों ने कंपनी के गेट को जाम करके रखा ।  इसके बाद ग्रामीणों द्वारा काम बंद कराने के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीण विस्थापित महिलाओं का कहना है था कंपनी हमारे पुजा स्थल के सामने गेट खोलना चाहती है जो सही नहीं है. यह हमारा आदिवासियों का पूजा स्थल के साथ बच्चों के लिए खेल का मैदान है.  जिसे प्लांट प्रबंधन जोर जबरदस्ती करके कब्जा करना चाह रहा है । जिसे लेकर रविवार देर रात ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें : चतरो चट्टी से गायब मुंशी मिला, घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस कर रही है छापामारी

सड़क से लेकर संसद तक करेंगे आंदोलन – ग्रामीण

इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के जुटने के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीण विस्थापित महिलाओं का कहना है कि हम किसी भी हाल में प्लांट का गेट अपनी रैयती जमीन की तरफ खुलने नहीं देंगे, इसके लिए हमें सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन क्यों नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि पहले ही वियाडा स्थित औद्योगिक इकाई में बने प्लांट के द्वारा प्रदूषण हमारे गांव में फैल रहा है जहां पीने का पानी तक दूषित हो जा रहा है ऐसे में हमें ना तो कोई मुआवजा मिल रहा है और ना ही कोई रोजी रोजगार। ये आंदोलन जिला परिषद सदस्य निशा हेमब्रम के अगुवाई में की गई ।  उन्होंने कहा की अगर कंपनी द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया गया तो हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे। आज हमारे पास शव का दाह संस्कार करने के लिए भी जमीन नहीं बचा है। ऐसे में कंपनियों द्वारा हमारी रैयती जमीन को जबरजस्ती कब्जा करने की कोशिश की जा रही है जिसे किसी भी हाल में होने नही देंगे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: KCC Premiere League में डोमजुड़ी टीम बनी विजेता, मिला यह पुरस्कार

बाइट — निशा हेमब्रम,जिला परिषद सदस्य

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच बोनस में बंटेंगे 163.85 करोड़, प्रबंधन एवं यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न

जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के लिए खजाना खोला, बोनस पर लगी मुहर जमशेदपुर । टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है।…

Spread the love

Jamshedpur : खनन-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में JMM का बड़ा आंदोलन, कुणाल षाड़ंगी बोले- मांगें नहीं मानी तो सड़क पर उतरेंगे

जमशेदपुर : खनन-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी ने नए कानून को झारखंड के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time