Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में राख हो गया सब कुछ, लेकिन सुरक्षित रही भगवद गीता

अहमदाबाद: अहमदाबाद में हाल ही में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 265 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे. विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराकर एक आग का गोला बन गया, जिससे घटनास्थल पर तबाही का मंजर फैल गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब राहतकर्मी मलबे में तलाश कर रहे थे, तब उन्हें एक चौंकाने वाली चीज़ मिली — भगवद गीता की एक प्रति, जो पूरी तरह सुरक्षित थी. हादसे के बाद वायरल हो रहे एक वीडियो में यह दृश्य साफ़ देखा जा सकता है. अनुमान है कि कोई यात्री इस पवित्र ग्रंथ को अपने साथ लंदन ले जा रहा था.

विशेषज्ञों के अनुसार, विमान में मौजूद लगभग सभी सामान जलकर राख हो गए थे. लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि भगवद गीता का एक भी पन्ना नहीं जला. यह पुस्तक पूरी तरह सही सलामत है और पढ़ने योग्य अवस्था में है.

इस चमत्कार जैसे दृश्य को देखकर लोग सोशल मीडिया पर आस्था और श्रद्धा से जुड़े भाव प्रकट कर रहे हैं. कई लोग इसे ईश्वरीय संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे शुद्ध संयोग बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : देरी और बच गई जिंदगी’ Air विमान हादसे में भूमि चौहान की कहानी बनी चमत्कार

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी…

    Spread the love

    Seraikela : गम्हरिया में काम से लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

    सरायकेला : गम्हरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर से काम कर लौट रहे दंपती को कार सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *