Iran-Israel War : दुनियाभर में इजरायली दूतावास अस्थायी रूप से बंद, यहूदी नागरिकों को चेतावनी जारी

नई दिल्ली: ईरान के साथ जारी तीव्र तनाव के बीच इजरायल सरकार ने विश्वभर में स्थित अपने सभी दूतावासों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है. यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनयिक हलकों में चिंता की लहर है.

इजरायली विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में दुनियाभर में रह रहे यहूदी नागरिकों से अपील की गई है कि वे यहूदी प्रतीकों, पोशाकों या किसी धार्मिक चिन्ह को सार्वजनिक रूप से न प्रदर्शित करें. यह चेतावनी संभावित हमलों के खतरे को ध्यान में रखकर दी गई है.

दूतावासों के अस्थायी बंद होने से उत्पन्न असुविधा के लिए इजरायल सरकार ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से कांसुलर सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की है. नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे आपात स्थिति में लोकल सिक्योरिटी सर्विसेस से संपर्क करें.

इस निर्णय से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इजरायल के पास कोई विशेष खुफिया इनपुट है, जो किसी संभावित वैश्विक आतंकी खतरे की ओर इशारा करता है? या यह कदम केवल एक पूर्व-सावधानी है?

 

इसे भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में राख हो गया सब कुछ, लेकिन सुरक्षित रही भगवद गीता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time