इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष, 7 इजरायली की मौत 100 से अधिक घायल

,
इजराइल ने ईरान के तेल ठिकानों पर हमला किया, तेल उत्पादन ठप्प

तेल अवीव: इजरायल और ईरान के बीच का टकराव और बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात से ही दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ ड्रोन हमले कर रहे हैं। इजरायल ने ईरान के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान के कई बड़े ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी पर मिसाइलें दागी गई हैं।

इसके बाद ईरान की ओर से उत्तरी इजरायल पर बीती रात मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले किए गए। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। मध्य इजराइल के क्षेत्रों में अब तक ईरान से किए गए हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इसी बीच ईरान ने गैस उत्पादन को आंशिक रूप से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने दी। ईरानी तेल मंत्रालय ने बताया कि हमले के कारण आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है। तस्नीम ने बताया कि साउथ पारस के फेज 14 की चार गैस फील्ड में से एक में आग लग गई, जिससे 12 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन रुक गया।

इसे भी पढ़ें : Medinipur : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न, एकजुट होने का आह्वान

Spread the love
  • Related Posts

    US और इज़राइली हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान

    तेहरान : ईरान की सरकारी टीवी ने एक भावुक पोस्ट लिखकर बताया किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खमेनेई अमेरिका एवं इजरायल की ओर से किए गए संयुक्त हमले में…

    Spread the love

    New Delhi : इज़राइल और ईरान के बीच जंग शुरू, ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी

    नई दिल्ली :  इज़राइल और ईरान के बीच तनाव अब खुले संघर्ष में बदल गया है। इज़राइल ने दावा किया है कि उसने पहले हमला इसलिए किया ताकि ईरान के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *