Jamshedpur: प्रधानमंत्री को देना चाहिए इस्तीफा – सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर: अधिवक्ता व सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशहित में तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश की गरिमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा आघात पहुंचा है।

सुधीर पप्पू ने कहा कि सीजफायर नीति में पाकिस्तान के साथ असफल समझौते, भारत की गिरती हुई साख और बढ़ती आंतरिक हिंसा यह दर्शाती है कि देश एक संकट काल से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हजारों निर्दोष नागरिकों की जानें गईं, लेकिन जांच तक नहीं हुई।

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जनता महंगाई, अन्याय, अत्याचार और असुरक्षा से त्रस्त है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। मुस्लिम समुदाय और वंचित समाज पर अत्याचार चरम पर है।

सुधीर कुमार पप्पू ने विश्वास जताया कि इस बार बिहार की जनता भाजपा को राजनीतिक सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और बीच में गिर जाएगी।

अपने वक्तव्य में पप्पू ने नारा देते हुए कहा –
“बहुत हुई महंगाई की मार, अत्याचार और बलात्कार। अब जाना चाहिए मोदी सरकार।”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वेरिफिकेशन फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे ये दस्तावेज़, लॉयर्स डिफेंस प्रतिनिधिमंडल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *