Jamshedpur: वेरिफिकेशन फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे ये दस्तावेज़, लॉयर्स डिफेंस प्रतिनिधिमंडल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

जमशेदपुर: आज मंगलवार को लॉयर्स डिफेंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला से मुलाकात कर अधिवक्ताओं के वेरिफिकेशन से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

राजेश शुक्ला ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया, “प्लेस एंड प्रैक्टिस वेरिफिकेशन रूल 2015” के तहत जिन अधिवक्ताओं ने अब तक अपना वेरिफिकेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे 16 जून 2025 से आगामी 10 दिनों के भीतर अपना फॉर्म स्टेट बार काउंसिल, रांची में जमा कर सकते हैं।

वेरिफिकेशन फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे ये दस्तावेज़
अधिवक्ताओं को निम्नलिखित दस्तावेज़ों के साथ वेरिफिकेशन फॉर्म जमा करना होगा:

₹2000 का डिमांड ड्राफ्ट, झारखंड स्टेट बार काउंसिल पेएबल एट रांची के नाम

मैट्रिक, स्नातक (ग्रेजुएशन), एलएलबी का पास सर्टिफिकेट

एलएलबी की अंतिम मार्कशीट, एनरोलमेंट सर्टिफिकेट की प्रति

चार पासपोर्ट साइज फोटो

सभी दस्तावेज़ जिला बार संघ के पदाधिकारी से अटेस्टेड होने चाहिए

अधिवक्ताओं ने जताया आभार, दिया सम्मान
इस अवसर पर लॉयर्स डिफेंस से जुड़े अधिवक्ताओं ने राजेश कुमार शुक्ला के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वेलफेयर कमेटी के सदस्यों परमजीत कुमार श्रीवास्तव एवं अक्षय कुमार झा ने अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की अपील की।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं में शामिल थे:
परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, नवीन प्रकाश, अक्षय कुमार झा, नीरज कुमार, और दीपक प्रकाश।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पाँच दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रही 20 हजार की आबादी, प्रतिनिधिमंडल ने DDC से की मुलाकात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time