kolkata : महिला ने IIM कोलकाता के छात्र पर संस्थान परिसर में बलात्कार करने का लगाया आरोप 

कोलकाता : पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की राजधानी में एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस बीच कोलकाता से एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक महिला ने IIM कलकत्ता के एक छात्र पर संस्थान परिसर में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया, “शुक्रवार देर शाम एक महिला ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की IIM कलकत्ता के परिसर में एक छात्र ने उसके साथ बलात्कार किया है।” अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच अभी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: समीक्षा बैठक में पुरानी फाइलों को लेकर फूटा गुस्सा, दावा पत्रों के शीघ्र निष्पादन मांग

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *