Jamshedpur: खाऊ गली गोलीकांड का खुलासा, तीन शूटर गिरफ्तार – हथियार व बाइक बरामद

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली में गुरुवार रात हुए गोलीकांड का पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार है:
बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला, निवासी बागबेड़ा
पवन कुमार, निवासी कीताडीह
मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु
पुलिस के अनुसार, ये तीनों वारदात को अंजाम देने के बाद शहर में ही छिपे हुए थे, जिनकी गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तारी की गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी. बरामद पिस्टल और गोलियों से स्पष्ट है कि अपराधी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: खाऊ गली बनी ‘खौफ गली’? गोलीबारी से दहला बिष्टुपुर, झामुमो विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time