Jamshedpur: मरीन ड्राइव के पास रची जा रही थी साजिश? हथियार के साथ दो धराए

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जन्म नगर मरीन ड्राइव के पास पुलिस ने दो सशस्त्र अपराधियों को धर दबोचा है. इनकी गिरफ्तारी से एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल किया जा सका है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा और उसका एक कारतूस बरामद किया है.

कौन हैं गिरफ्तार अपराधी?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. राजेश महानंद उर्फ पोतू, निवासी अशोक पथ, भाटिया बस्ती, कदमा
  2. प्रशांत कापड़ी उर्फ बिट्टू कापड़ी, निवासी शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर 5, पेट्रोल पंप के पास

इन दोनों पर पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है.

कैसे मिली सूचना और क्या था पुलिस का एक्शन प्लान?
एसएसपी पीयूष पांडे ने साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर मरीन ड्राइव क्षेत्र में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में छापेमारी की और दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान राजेश महानंद ने बताया कि वह अपने मित्र प्रशांत कापड़ी को हथियार देने आया था. पुलिस का मानना है कि दोनों किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

जांच की दिशा और आगे की कार्रवाई
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क और किसी गिरोह से संबंधों की भी जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके निशाने पर कौन था और हथियारों की आपूर्ति कहां से हुई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खाऊ गली गोलीकांड का खुलासा, तीन शूटर गिरफ्तार – हथियार व बाइक बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time