गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर गांव में गंभीर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इसी समस्या का जायजा लेने शनिवार को बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी स्वयं स्थल पर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात कर समस्या की जानकारी ली और उनकी स्थिति पर दुख जताया.
निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव की गैरहाज़िरी पर बीडीओ ने नाराजगी जताई. उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलजमाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही इसका स्थायी समाधान किया जाएगा.
समाधान की दिशा में पहल करते हुए बीडीओ ने क्षेत्रीय कनीय अभियंता (जेई) को स्थल जांच कर प्राक्कलन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू किया जाएगा.
बीडीओ ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे भी इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: IAS पूजा सिंघल केस में ED ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा, सरकारी स्वीकृति के इंतजार में अटका मुकदमा
There is no ads to display, Please add some


















































