Gamharia: विश्व शांति के संकल्प के साथ देवघर रवाना हुआ युवा जत्था

गम्हरिया:  विश्व में बढ़ती आपदा और अशांति से मुक्ति की प्रार्थना को लेकर गम्हरिया से एक युवा जत्था अजय मंडल के नेतृत्व में देवघर के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा धर्म और सामाजिक चेतना का प्रतीक बन गई।

यात्रा से पूर्व सभी युवा बुरूडीह स्थित शिव मंदिर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मंगल यात्रा की कामना की। इसके पश्चात जत्था गम्हरिया रेलवे स्टेशन से देवघर के लिए प्रस्थान कर गया।

नेतृत्वकर्ता अजय मंडल ने बताया कि देवघर पहुंचकर सभी युवा बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे और विश्व में शांति, क्षेत्र में समृद्धि और सद्भावना की कामना करेंगे।

इस पवित्र यात्रा में शामिल प्रमुख युवाओं में निरंजन मंडल, बबलु मंडल, शंकर मंडल, शिवम मंडल, लव मंडल, रोहित मंडल, सूरज दास, शिवा मंडल, रोशन कुमार, विश्वनाथ महतो, और सुशील महतो शामिल रहे। साथ ही कैलाश कुंडू, सुशांतो मंडल, भगीरथ महतो, मनोज महतो, सुशांत महतो, बिक्रम बेज, अरुण कुंडू, जुगल मंडल और एसपी जैसे सक्रिय युवा भी इस यात्रा का हिस्सा बने।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: शिक्षक की मार से छात्र का कान फटा, पिता ने थाने में दी शिकायत, DGP व मुख्यमंत्री को भी भेजा पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *