Jadugora : रिटायर्ड यूसिल कर्मी विद्या शर्मा के सालाना वेतन वृद्धि पर रोक मामले में सहायक श्रमायुक्त चाईबासा ने लिया संज्ञान

22 अगस्त को पक्ष रखने के लिए यूसिल प्रबंधन को भेजा नोटिस

जादूगोड़ा : रिटायर्ड यूसिल कर्मी विद्या शर्मा के सेवा में रहते फर्जी आरोप पर दर्ज शिकायत के आधार पर सालाना वेतन वृद्धि पर रोक से जुड़े मामले में केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार ने संज्ञान लिया है। इस मामले में यूसिल प्रबंधन को नोटिस जारी कर आगामी 22 अगस्त को पक्ष रखने का निर्देश दिया है। केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त ने पूर्व यूसिल कर्मी को भी इससे जुड़ा नोटिस भेजा है। इस मामले में विद्या शर्मा की पैरवी झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नेता सागर बेसरा केस की पैरवी करेंगे। यहां बताते चले कि कंपनी के तकनीकी निर्देशक मनोज कुमार ने अनुशासन हीनता का झूठा आरोप परोस कर वर्ष 2020 व 2021 में सालाना वेतन वृद्धि पर दो साल तक रोक लगा दी थी। जिसके कारण करीबन तीन लाख की राशि से विद्या शर्मा वंचित हो गए। विद्या शर्मा फरवरी 2025 में सेवानिवृत हो गए। लाभ से जिसके खिलाफ कई बार यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक से पत्राचार की गई व झूठे आरोपों के आधार पर कारवाई का लिखित विरोध जताया। लेकिन कंपनी ने उनकी मांग मांग को अनसुना कर दिया। कंपनी की इस तरह की फर्जी करवाई का यह पहला मामला नहीं है। कई मजदूरों पर झूठे आरोपों के आधार पर कारवाई कर प्रबंधन ने इस तरह की कार्रवाई की है। जिसके खिलाफ पूर्व कर्मचारी विद्या शर्मा ने केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त चाईबासा के समक्ष 10 जुलाई की गुहार लगाई जहां से अगले माह 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे सुनवाई की तिथि मुकर्रर की गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महिलाओं को डिजिटली लिटरेट होना आज की ज़रूरत – डॉ कविता परमार

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time