बैडमिंटन की गोल्डन जोड़ी Saina-Kashyap की प्रेम कहानी में नया मोड़, नहीं ले रहे तलाक, कहा – ‘हम फिर कोशिश कर रहे हैं’

हैदराबाद:  भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही है. उन्होंने 2 अगस्त को एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह कश्यप के साथ समुद्र और पहाड़ों के बीच मुस्कुराती नजर आ रही हैं. पोस्ट में लिखा – “कभी-कभी दूर रहने से किसी के मौजूद होने की अहमियत समझ में आती है. हम फिर से कोशिश कर रहे हैं.”

तलाक की घोषणा से लेकर वापसी तक
जुलाई 2025 में साइना ने अलग होने की घोषणा करते हुए कहा था – “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है. बहुत सोचने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया. हम अब अपनी शांति, विकास और आत्म-चिकित्सा को प्राथमिकता दे रहे हैं.”
लेकिन अब लगता है कि दोनों ने रिश्ते को फिर से समझने और सुधारने की पहल की है.

खेल में भी साझेदार, जीवन में भी
साइना और पारुपल्ली दोनों हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद अकादमी से जुड़े रहे हैं. दोनों की शादी 2018 में हुई थी. निजी जीवन के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी वे एक-दूसरे का साथ निभाते रहे हैं.

बैडमिंटन की ये गोल्डन जोड़ी
साइना नेहवाल:
2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता
अर्जुन पुरस्कार (2009), खेल रत्न (2010)
विश्व रैंकिंग में नंबर 1 तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शटलर

पारुपल्ली कश्यप:
2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड
2012 लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे पहले भारतीय पुरुष शटलर

साइना की पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों में उम्मीद की लहर दौड़ गई है. खेल की दुनिया की ये मशहूर जोड़ी अगर फिर से एक साथ आती है, तो यह केवल व्यक्तिगत जीवन में नहीं, बल्कि खेल भावना और रिश्तों की गहराई को भी दर्शाता है.

 

इसे भी पढ़ें :

71st National Film Awards: शाहरुख, रानी और विक्रांत तीनो को पहली बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए किसे किया Dedicate?
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

    जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मिक्की…

    Spread the love

    Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल

    पोटका : रंभा कॉलेज एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time