road accident:गोंडा में नहर में गिरी बोलेरो, 11 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 9 सदस्य शामिल

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर के पास हुआ, जब एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। गाड़ी में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के निवासी थे और बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इस धार्मिक यात्रा ने अचानक भयावह रूप ले लिया जब वाहन नहर में जा गिरा। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिससे गांव में मातम पसर गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भारी पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 11 लोगों की जान जा चुकी थी।

चार घायल लोगों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

सीहागांव में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। साथ ही, घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : Bihar: तेजस्वी का दावा या गलती? EPIC नंबर पर मचा बवाल – चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

Spread the love

Related Posts

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Potka : सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समाजसेवी किशन गुप्ता ने पहुंचाया अस्पताल

पोटका : पोटका पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जोजोसाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time