बहरागोड़ा: शनिवार को बहरागोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल ने किया।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला आईटी सेल प्रमुख अर्चना दास, प्रहल्लाद घोष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। माहौल उत्साह और अपनापन से भरा रहा।

महिला मोर्चा की बहनों ने थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव और सभी पुलिस जवानों को राखी बांधकर आभार जताया। साथ ही उनकी लंबी उम्र, बुद्धिमत्ता और शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यह आयोजन न केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सुरक्षा और सौहार्द का संदेश भी फैलाया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: स्वामी निगमानंद आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव
There is no ads to display, Please add some



















































