Jamshedpur: बांग्ला पंचांग की आखिरी सोमवारी पर करुणा मय मंडल ने परिवार संग की पूजा

जमशेदपुर:  बांग्ला पंचांग के अनुसार आज सावन की आखिरी सोमवारी पर हाता के हरि हर नाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। सावन माह में हर सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक की परंपरा है, जिसे भक्त पूरे महीने उपवास और निरामिष आहार के साथ निभाते हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल और उनकी पत्नी प्रतिमा रानी मंडल अपनी बेटियों पल्लवी और प्रीति मंडल के साथ मंदिर पहुंचे। इनके साथ छोटे भाई की पत्नी मनोरमा मंडल भी मौजूद रहीं। परिवार ने मिलकर जलाभिषेक किया और जनसेवा व जनकल्याण की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

पूजा में तन्मय भकत, उनकी पत्नी रूमा भकत, मां तपती भकत और दीदी सातंना बेरा समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर समिति के गणेश चंद्र भकत, किशोर कुमार भकत, चिन्मय भकत और दीप भकत ने सुबह से ही व्यवस्था और सहयोग में योगदान दिया।

समिति की ओर से उबले चने और सूजी का प्रसाद बांटा गया। पूजा के बाद भक्तों ने घंटियां बजाईं और “भोले बाबा की जय” के जयकारों के साथ प्रसन्न मन से घर लौटे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Kolhan: तीन प्रखंडों में लगेगी गुरुजी की आदमकद प्रतिमा, विधायक संजीव सरदार का ऐलान

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

Spread the love

Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time