जमशेदपुर: बांग्ला पंचांग के अनुसार आज सावन की आखिरी सोमवारी पर हाता के हरि हर नाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। सावन माह में हर सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक की परंपरा है, जिसे भक्त पूरे महीने उपवास और निरामिष आहार के साथ निभाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल और उनकी पत्नी प्रतिमा रानी मंडल अपनी बेटियों पल्लवी और प्रीति मंडल के साथ मंदिर पहुंचे। इनके साथ छोटे भाई की पत्नी मनोरमा मंडल भी मौजूद रहीं। परिवार ने मिलकर जलाभिषेक किया और जनसेवा व जनकल्याण की शक्ति के लिए प्रार्थना की।
पूजा में तन्मय भकत, उनकी पत्नी रूमा भकत, मां तपती भकत और दीदी सातंना बेरा समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर समिति के गणेश चंद्र भकत, किशोर कुमार भकत, चिन्मय भकत और दीप भकत ने सुबह से ही व्यवस्था और सहयोग में योगदान दिया।
समिति की ओर से उबले चने और सूजी का प्रसाद बांटा गया। पूजा के बाद भक्तों ने घंटियां बजाईं और “भोले बाबा की जय” के जयकारों के साथ प्रसन्न मन से घर लौटे।
इसे भी पढ़ें : Kolhan: तीन प्रखंडों में लगेगी गुरुजी की आदमकद प्रतिमा, विधायक संजीव सरदार का ऐलान
There is no ads to display, Please add some



















































