Jamshedpur: पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की चार बाइक के साथ तीन किशोर गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चोरी की चार बाइक के साथ तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया. शनिवार को इन किशोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

 

बाइक और स्कूटी चोरी की बढ़ती घटनाएं
डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दो महीनों में सीतारामडेरा और आसपास के इलाकों में बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी. इसे रोकने के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार सीतारामडेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

छापेमारी और गिरफ्तार किशोर
इस टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए 17 जनवरी को पुराने सीतारामडेरा के शिव मंदिर के पास से तीन किशोरों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा. पूछताछ में किशोरों ने 15 बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया. हालांकि, फिलहाल केवल चार बाइक बरामद की जा सकी हैं, और बाकी की तलाश जारी है.

 

नशे की लत और चोरी का कारण
डीएसपी ने बताया कि ये किशोर नशे की लत के चलते बाइक चोरी करते थे. पुलिस ने दिसंबर महीने में भी सात अन्य मामलों में सफलता हासिल की है. फिलहाल तीनों किशोरों को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: सरयू राय ने कुंभनगरी के लिए रवाना की बस

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time