East Singhbhum: जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर हुआ विकास कार्यों का निरीक्षण

जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों और नगर निकायों के लिए नामित नोडल पदाधिकारियों ने प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड और नगर निकाय क्षेत्र के किसी एक पंचायत/वार्ड का निरीक्षण किया.

भ्रमण की जानकारी
इस क्रम में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा के खेड़ुआ पंचायत का निरीक्षण किया. कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज ने घाटशिला के बड़ाजुड़ी पंचायत, जबकि जिला नियोजन पदाधिकारी ने बोड़ाम के कुईयानी पंचायत का दौरा किया. इसी तरह, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद ने मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत, कार्यपालक दण्डाधिकारी अमन कुमार ने धालभूमगढ़ के महुलीशोल पंचायत और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया. जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय ने जुगसलाई नगर परिषद में विकास कार्यों का जायजा लिया.

विकास कार्यों का अवलोकन
निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारियों ने मनरेगा की योजनाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, हेल्थ सब सेंटर और जन वितरण प्रणाली का गहन अवलोकन किया. उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सरकारी संस्थाओं के माध्यम से लोग किस प्रकार लाभान्वित हो रहे हैं. विद्यालयों में पठन-पाठन और उपलब्ध संसाधनों का रखरखाव, स्कूली बच्चों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषाहार वितरण, स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच की गई.

मुख्य उद्देश्य
जन वितरण प्रणाली से समय पर खाद्यान्न का वितरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली मनरेगा योजनाओं का सघन अनुश्रवण इस पंचायत स्तरीय निरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. यह सुनिश्चित करना कि विकास कार्यों की योजनाएं निर्बाध गति से संचालित होती रहें, सभी नोडल पदाधिकारियों की प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें:  East Singhbhum: जिला प्रशासन का फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विशेष अभियान, इन क्षेत्रों किया जाएगा दवा का वितरण 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Jadugora :  पंसस सीता राम हांसदा ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र,पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत में सौर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा देने की मांग

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत में सौर् ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा (डीप बोरिंग) देने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सीता राम हांसदा ने सोमवार को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time