Jamshedpur: MGM अस्पताल में जल्द खुलेगा मुफ्त ऑडियोलॉजी सेंटर, मुफ्त में होगी जांच

जमशेदपुर:  महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ईएनटी विभाग में जल्द ही ऑडियोलॉजी सेंटर शुरू होने वाला है, जहां अत्याधुनिक ऑडियोमेट्री मशीनों से सुनने की क्षमता की जांच पूरी तरह मुफ्त में होगी।

ईएनटी विभाग के डॉ. रोहित झा ने बताया कि ऑडियोमेट्री टेस्ट में अलग-अलग पिच और ध्वनियों को सुनने की क्षमता मापी जाती है, जिससे समय रहते श्रवण हानि का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले यह समस्या ज्यादातर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब किशोरों और युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है।

डॉ. झा के अनुसार, तेज आवाज में संगीत सुनना, लंबे समय तक इयरफोन का इस्तेमाल और शोरगुल वाले माहौल में काम करना इसके प्रमुख कारण हैं। बाहर इस जांच की कीमत लगभग 1000 रुपये होती है, जबकि MGM अस्पताल में यह सुविधा सभी उम्र के लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: नेमरा पहुंचे आनंद बिहारी दुबे – CM सोरेन से की मुलाकात, गुरुजी के निधन पर जताई संवेदना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time