Jamshedpur: झामुमो की श्रद्धांजलि सभा में सुधीर कुमार पप्पू ने की ‘शिबू सोरेन स्मृति भवन’ बनाने की मांग

जमशेदपुर:  झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा धालभूम क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी चिंतक एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड निर्माण आंदोलन के प्रणेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में “स्मृति भवन” बनाने की वकालत की।

उन्होंने कहा कि जैसे मरांग गोमके स्व. जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड अलग राज्य का सपना देखा और जीवन समर्पित किया, वैसे ही शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की लड़ाई में जीवनभर संघर्ष किया और अलग राज्य का सपना साकार किया।

पप्पू के अनुसार, गुरुजी की जीवनी को झारखंड के स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी संविधान के दायरे में रहकर संघर्ष की प्रेरणा ले सके। स्मृति भवन में जयपाल सिंह मुंडा, बागुन सुंबरई, कार्तिक उरांव, शहीद निर्मल महतो समेत अन्य झारखंडी नेताओं की यादगार वस्तुएं भी रखी जानी चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद सुमन महतो, थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, समाजसेवी पन्ना सिंह, प्रदीप लाल, और कई स्थानीय नेता एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: शक ने ली दो जानें, जमशेदपुर में पत्नी की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूद पति ने की आत्महत्या

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time