Jamshedpur: नीलडीह पार्क में पतंजलि योग परिवार ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

जमशेदपुर:  टेल्को नीलडीह पार्क में पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम ने 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

अपने संबोधन में अजय कुमार झा ने कहा कि पतंजलि परिवार पिछले 20 वर्षों से न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ, समृद्ध और आनंदमय जीवन जीने की कला सिखा रहा है। योग से जहां व्यक्ति का विकास होता है, वहीं चरित्र निर्माण भी संभव है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

ध्वजारोहण के बाद टेल्को नीलडीह पार्क से जेम्को स्थित सरदार भगत सिंह चौक तक योग जागृति रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार और वरिष्ठ योग शिक्षक सह कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने किया।

चौक पर पहुंचकर सभी साधकों ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन योग, यज्ञ, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jharkhand: पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के बीच CM ने निभाया राष्ट्रीय कर्तव्य, नेमरा में फ़हराया तिरंगा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *