Tribute to Ramdas Soren: विधानसभा पहुंचा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री की ओर से दीपक बिरुआ ने दी श्रद्धांजलि

रांची:  झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। राजकीय सम्मान के साथ आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ, कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री की ओर से श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता दिवंगत शिबू सोरेन के संस्कार भोज की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उनके आदेश पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने मुख्यमंत्री की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपक बिरुआ ने सोशल मीडिया पर लिखा— “अंतिम हूल जोहार रामदास दा… मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।”

हादसा और निधन
2 अगस्त की सुबह घोड़ाबांधा स्थित आवास में बाथरूम में फिसलकर गिरने से रामदास सोरेन के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें पहले टाटा मोटर्स अस्पताल और फिर एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 15 अगस्त को उनका निधन हो गया।

घाटशिला में अंतिम विदाई
विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर घाटशिला ले जाया जाएगा। यहां मऊ भंडार मैदान और झामुमो शिविर कार्यालय में भी आम लोगों और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ramdas Soren Passes Away: नहीं रहे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

    जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time