Shibu Soren Funeral: शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शरीक हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज

रामगढ़:  झारखंड आंदोलन के महानायक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर देशभर से श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उनके आवास पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

 

 

दिशोम गुरु की पत्नी रूपी सोरेन से मिलते रक्षा मंत्री

 

हेमंत सोरेन को गले लगाते राजनाथ सिंह

हेमंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्होंने दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार को सांत्वना दी।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा, “वह अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं अपनी ओर से, सरकार की ओर से और अपनी पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” राजनाथ सिंह ने शिबू सोरेन के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया और झारखंड राज्य की पहचान गढ़ने में अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री

तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी पहुंचे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेवंथ रेड्डी ने भी संस्कार भोज में शामिल होकर दिशोम गुरु को नमन किया और हेमंत सोरेन व परिजनों से मुलाकात की।

 

 

संजय सेठ ने जताया सम्मान
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी और परिवार को ढांढ़स बंधाया।

 

 

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Funeral: नेमरा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, संस्कार भोज में भाग लेने पहुंचे राज्यपाल एवं योगगुरु बाबा रामदेव

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

    Spread the love

    Ranchi : कुर्मी समुदाय को एकजुट होने से सरकार रोक रही है : देवेंद्र नाथ महतो

    प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *