Jadugora: कल होगी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन को धारदार बनाने की तैयारी

जादूगोड़ा:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक आज जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनवनी कारगिल चौक पर आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि रविवार को हाता चौक पर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया जाएगा।

सम्मेलन में प्रखंड कमिटी के उन पदाधिकारियों को हटाने पर चर्चा होगी जो सक्रिय नहीं हैं। उनकी जगह पर जुझारू और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि पोटका क्षेत्र में संगठन और मजबूत हो सके।

बैठक में पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष बिमल महतो, जिला सचिव शंकर भकत, वरिष्ठ नेता फनी भूषण महतो, पोटका के पूर्व प्रत्याशी बिल्टू हांसदा समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
वरिष्ठ नेता फनी भूषण महतो ने कहा कि पोटका के बाद जिले के बाकी 11 प्रखंडों में भी इसी तरह की बैठकें की जाएंगी।

बैठक के बाद भागीरथी हांसदा ने कहा कि संगठनात्मक बदलाव के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर भी गहन चर्चा होगी, ताकि मोर्चा की पकड़ आम लोगों के बीच मजबूत बने।

 

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Funeral: देवघर में गुरु-शिष्य परंपरा की अनोखी झलक – दिशोम गुरु की स्मृति में शांति भोज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time