Bahragora: बहरागोड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

बहरागोड़ा:  भूतिया पंचायत के फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से कुल 16 टीमों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबले खेले।

शुक्रवार को प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने मुख्य अतिथि के रूप में की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और मैदान में किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी और झारखंड आंदोलनकारी सुरेंद्रनाथ हांसदा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

डॉ. षाड़ंगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ फुटबॉल खेलें और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर युवा ऊंचाइयों तक जा सकते हैं।
मुखिया विधान चंद्र मंडी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे फुटबॉल में अपनी भागीदारी बढ़ाएं क्योंकि इसमें करियर की असीम संभावनाएं हैं।

दो दिनों तक चली प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। खेल के प्रति युवाओं और दर्शकों का उत्साह पूरे आयोजन में साफ नजर आया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Funeral: शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शरीक हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज
Spread the love

Related Posts

Potka : भीषण गर्मी में युवाओं का दिखा जज़्बा, भगत सिंह युवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़

पोटका : जहां एक ओर 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भगत सिंह…

Spread the love

Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time