सरायकेला: नीमडीह प्रखंड के लूपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय ने तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रो. सुदिष्ठ कुमार, ट्रस्टी इंदुजी, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी संजय जी, अधिवक्ता निखिल कुमार सहित संस्थान के शिक्षक–कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया और युवाओं से समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिठाई वितरण
छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटी गई।
इसे भी पढ़ें : Krishna Janmashtami 2025: कान्हा जन्म की रात आज, जानिए क्यों खीरा, छप्पन भोग और मोरपंख हैं खास?
There is no ads to display, Please add some


















































