Bahragora: बहरागोड़ा में सदगोप समाज ने मनाई जन्माष्टमी, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में सदगोप समाज की ओर से जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण की भव्य मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना से हुई। पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।

समाज के सदस्यों और बच्चों ने मिलकर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा सजी श्रीकृष्ण जन्म की झांकी और राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे। इन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम जीवंत हो उठा और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर झारखंड सदगोप समाज, बहरागोड़ा इकाई के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें जन्मेजय करण, दिलीप कुमार कुइला, पद्मलोचन पैरा, रंजीत कुमार बाला, स्नेहांशु (मिंटु) पाल, आशुतोष माईती, मनोज कुमार कुईला, विजय कुमार पात्र, जलंधर भुंईया, सुमन कल्याण मंडल, आदित्य प्रधान, भवानी शंकर घोष, दिलीप कुमार घोष, चंद्रशेखर पाल और अचिंत (अर्जुन) घोष शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Krishna Janmashtami 2025: कान्हा जन्म की रात आज, जानिए क्यों खीरा, छप्पन भोग और मोरपंख हैं खास?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time