Narayana ITI में तिरंगे संग गूंजे देशभक्ति गीत, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ाया उत्साह

सरायकेला:  नीमडीह प्रखंड के लूपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय ने तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रो. सुदिष्ठ कुमार, ट्रस्टी इंदुजी, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी संजय जी, अधिवक्ता निखिल कुमार सहित संस्थान के शिक्षक–कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया और युवाओं से समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिठाई वितरण
छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटी गई।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Krishna Janmashtami 2025: कान्हा जन्म की रात आज, जानिए क्यों खीरा, छप्पन भोग और मोरपंख हैं खास?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु से मिला मानकी-मुंडा संघ का प्रतिनिधिमंडल, क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन पर आयोजित कार्यशाला में किया आमंत्रित

    25 अक्टूबर को चाईबासा में होगा क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर विचार-मंथन चाईबासा  (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मानकी-मुंडा संघ, कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति, चाईबासा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को…

    Spread the love

    Jamshedpur : मांग पत्र सौंपने के 24 घंटे के भीतर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, स्थानीय लोगों में हर्ष

    पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित डोर-टू-डोर कचरा उठाव की सेवा पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time