Saraikela: सरायकेला में पूर्व राजद जिलाध्यक्ष से मांगी 5 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी भी दी

सरायकेला:  ईचागढ़ के निवासी और राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष गजानंद साहू ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में छोटू घोष और तापस घोष का नाम सामने आया है।

सीमांकन के दौरान विवाद
गजानंद साहू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को सीओ ऑफिस से अमीन उनकी जमीन का सीमांकन करने पहुंचे थे। तभी आरोपियों ने वहां पहुंचकर विवाद खड़ा किया और अमीन को भगा दिया।

रंगदारी और धमकी
साहू का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि इसका जमीन से कोई लेना-देना नहीं है, आरोपियों को सिर्फ पैसे चाहिए।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
गजानंद साहू ने ईचागढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस की चुप्पी से अपराधियों का मनोबल और बढ़ रहा है। फिलहाल वे डरे-सहमे हालात में जी रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ramdas Soren Funeral: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई दिग्गज नेता

Spread the love

Related Posts

Chaibasa: सेल प्रबंधन पर बेरोजगारी और CSR लापरवाही का आरोप, जल्द हो सकता है चक्का जाम

गुवा:  ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने गुवा सेल खदान प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की अगुवाई में गांव…

Spread the love

Jamshedpur: हाथी-घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर अनियंत्रित, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। साकची से मानगो की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *