Chaibasa: गुवा में झूमी जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु – छठियारी पर बंटेगा महाभोग

गुवा:  गुवा में शनिवार देर रात जन्माष्टमी का पर्व बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रामनगर स्थित राम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और योग नगर के शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की झूलन यात्रा और पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही।

विधि-विधान से पूजा
मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस मौके पर भक्त व्रत रखते हैं, घर और मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर में सुख, शांति और सफलता आती है।

महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और परिवार तथा समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। पुजारी नागेंद्र पाठक ने बताया कि कृष्ण जन्म के छठवें दिन यानी छटियारी पर योग नगर मंदिर में विशेष भोग का आयोजन होगा। खीर, पूरी, सब्जी और हलवा का प्रसाद भक्तों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से छटियारी पर शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में सदगोप समाज ने मनाई जन्माष्टमी, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *