Jadugora: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया गाँव में सोमवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने खुले मैदान में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

जन्म की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और महिला व नवजात को प्राथमिक इलाज दिलाया। इसके बाद दोनों को सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में माँ और बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

महिला अपना नाम पुटकी मुर्मु, निवासी पारडीह बता रही है। लेकिन उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पहचान की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए माँ और बच्चे को अस्पताल पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी त्वरित मदद से दोनों की जान बच सकी।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इस महिला की सही पहचान या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो तो तुरंत जादूगोड़ा थाना या प्रशासन को सूचित करे, ताकि परिजनों तक खबर पहुँचाई जा सके और महिला को सही देखभाल मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कवयित्री अंकिता सिन्हा ने चेशायर होम में दिव्यागों संग बांटी जन्म दिन खुशियां

Spread the love

Related Posts

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Accident : दोबो पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक लापता, ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ड़ोबो गांव स्थित पुल के समीप एक तेज रफ्तार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *