एक्ट्रेस की कमर को छूने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मांगी माफ़ी, अंजलि बोलीं– मामला अब खत्म

लखनऊ:  भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में एक इवेंट के दौरान विवादों में फंस गए थे। लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को बिना उनकी अनुमति के छूते नजर आए। अंजलि इस दौरान काफी असहज दिखीं और बाद में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी नाराज़गी भी जताई।

वीडियो सामने आने के बाद अंजलि ने कहा कि वो इस घटना से काफी डिस्टर्ब हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा– “पब्लिक में इस तरह से छूए जाने से मुझे बहुत बुरा लगा। गुस्सा भी आया और रोना भी। वहां मौजूद लोग पवन सिंह को भगवान कहकर उनके पैर छू रहे थे, इसलिए मैं कुछ कह भी नहीं पाई। लेकिन अब मैंने तय किया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।”

पवन सिंह ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए लिखा–“अंजलि जी, बिज़ी शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे बाद में इस बात की जानकारी हुई और मुझे बहुत बुरा लगा। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। हम कलाकार हैं, लेकिन अगर मेरे किसी व्यवहार से आपको तकलीफ हुई हो तो मैं क्षमा चाहता हूं।”

पवन सिंह की माफी पर अंजलि ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा– “पवन सिंह जी ने अपनी गलती मान ली है। वो मुझसे बड़े और सीनियर आर्टिस्ट हैं, इसलिए मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती। जय श्रीराम।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ambani परिवार के गणेशोत्सव में गूंजी Maithili Thakur की आवाज, साड़ी और जूलरी में दिखी बेहद खूबसूरत
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time