Muri: मुरी टूंगरी में करमा महोत्सव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रहे मुख्य अतिथि

मुरी:  मुरी टूंगरी के पास मुरी करमा पूजा समिति की ओर से आखड़ांय करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव की शुरुआत अखरा में पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ हुई। माहौल पूरी तरह आस्था और उत्साह से भरा था। सुदेश महतो ने कहा कि करमा पर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और खुशहाली का संदेश देने वाला उत्सव है। यह पर्व इंसान और प्रकृति के रिश्ते को मजबूत करने का संकल्प भी है।

कार्यक्रम से पहले झारखंड मोड़ से मुरी टूंगरी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मांदर की थाप और करमा गीतों के बीच महिलाएं और ग्रामीण झूमते-नाचते आगे बढ़े। मंच संचालन सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, प्रमुख जितेंद्र बढ़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, समाजसेवी श्याम सुंदर महतो, अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश महतो समेत कई स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: रडार न्यूज़ की लगातार रिपोर्टिंग के बाद NH-18 की मरम्मत शुरू, अब नहीं परेशान करेंगे गड्ढे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *