Bahragora: रडार न्यूज़ की लगातार रिपोर्टिंग के बाद NH-18 की मरम्मत शुरू, अब नहीं परेशान करेंगे गड्ढे

बहरागोड़ा:  राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-18) पर पुलों के ऊपर बने गड्ढों की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है। रडार न्यूज़ की लगातार रिपोर्टिंग के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस मामले में तेजी दिखाई। इससे इलाके के लोगों को काफी राहत मिली है।

NH-18 पर बने ये गड्ढे खासकर दोपहिया चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे। लोग रोजाना हादसों के डर के बीच सफर करने को मजबूर थे। मरम्मत शुरू होने के बाद लोगों ने NHAI का धन्यवाद किया और कहा कि समय रहते कदम उठाने से दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।

मरम्मत शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने NHAI के सामने एक और मांग रखी है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले NH-18 के सर्विस रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कर दी जाएं। त्योहारों के समय आवागमन बढ़ता है और अंधेरे में हादसों की आशंका रहती है। लोगों का मानना है कि स्ट्रीट लाइटें ठीक होने से सफर और सुरक्षित हो जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में मेगा प्लेसमेंट, 58 युवाओं को मिली नौकरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time