Bahragora: महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में मेगा प्लेसमेंट, 58 युवाओं को मिली नौकरी

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के बाजार रोड स्थित महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में सोमवार को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत हुए इस आयोजन में 58 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का अवसर मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मौके पर जिला स्किल कोऑर्डिनेटर नवलेश नेहाल, सेंटर हेड सांतनु साहू, प्लेसमेंट हेड अनिर्बन विश्वास समेत कई अधिकारी और कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

कंपनियों में चयनित युवा
कैंप में अलग-अलग कंपनियों ने युवाओं का चयन किया।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (होसुर) – 20 युवा
एस.पी. अपैरल (तिरुपुर) – 11 युवा
स्पार्क मिंडा (मैसूर) – 12 युवा
महावीर मेडी सेल (बेंगलुरु) – 15 युवा

 

नौकरी के साथ-साथ कुछ युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सिलाई मशीन और टूल किट भी दिए गए। जिला स्किल कोऑर्डिनेटर नवलेश नेहाल ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर का मकसद युवाओं को कुशल बनाकर आत्मनिर्भर करना है। उन्होंने बताया कि 2015 में शुरू हुआ स्किल इंडिया मिशन इसी दिशा में काम कर रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप बहरागोड़ा के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद बनकर सामने आया।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chandra Grahan 2025: एशिया से यूरोप तक दिखा ‘Blood Moon’, रक्तिम चांद ने खींचा सबका ध्यान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time