Potka: पोटका के विद्यार्थियों ने खेलो झारखंड में चमकाया नाम, विजेताओं को मिला सम्मान

पोटका:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामपुट में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार भकत ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में राजेश खांड़वाल प्रथम, चंदन सरदार द्वितीय और मोहन हांसदा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिव्या कालिंदी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मालती हांसदा और सुहाना क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में बालक वर्ग में रासबिहारी मुंडा प्रथम, राजेश खांड़वाल द्वितीय और देव मुंडा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या कालिंदी प्रथम और बेबी मुंडा तृतीय स्थान पर रहीं।

चम्मच-गोली दौड़ में निशा पान ने पहला, बिजो हांसदा ने दूसरा और रीतु खांड़वाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूज़िकल चेयर में गुरुवारी सरदार प्रथम, मालहो सोरेन द्वितीय और ईशा मंडल तृतीय रहीं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रूपी मुर्मू, सदस्य कारूनाथ सोरेन, सहायक अध्यापक अमर सिंह सरदार और स्वपन कुमार राणा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: रडार न्यूज़ की लगातार रिपोर्टिंग के बाद NH-18 की मरम्मत शुरू, अब नहीं परेशान करेंगे गड्ढे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन, हजारों लोगों ने उठाया लुत्फ, टुसु, चौड़ल और बूढ़ी गाड़ी नाच ने झारखंड की संस्कृति को बनाया जीवंत

झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों ने बांधा शमां, अतिथि-दर्शक थिरकने को हुए मजबूर जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बुधवार को बिस्टुपुर के ऐतिहासिक गोपाल (रीगल)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *