माकपा नेता कामरेड मो. इकबाल का निधन, झारखंड में शोक की लहर

साहेबगंज:  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड मो. इकबाल का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार रात करीब 7:30 बजे उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही साहेबगंज समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

कामरेड मो. इकबाल अविवाहित रहे और पूरी ज़िंदगी पार्टी और संघर्षों को समर्पित कर दी। वे मजदूरों, किसानों, बीड़ी मजदूरों और परिवहन मजदूरों के हक की आवाज बुलंद करते रहे। संथाल परगना क्षेत्र में पार्टी के संस्थापक सदस्य के तौर पर उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड इकबाल का जाना पार्टी और आंदोलन दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि इकबाल भाईचारे, न्याय और धार्मिक सौहार्द के पैरोकार थे और नफरत, शोषण व भेदभाव के खिलाफ हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे।

किसान सभा, सीटू और माकपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें लाल सलाम अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के सुरजीत भवन में राष्ट्रीय कन्वेंशन में शामिल राज्य किसान सभा के नेता – सुफल महतो, असिम सरकार, मदुवा कच्छप, विसमबर महतो और शंकर उरांव ने भी अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Disha Patani के घर पर फायरिंग – ढाई हजार CCTV खंगाले, आरोपी अब भी फरार

 

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

    मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

    Spread the love

    Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

    मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time