माकपा नेता कामरेड मो. इकबाल का निधन, झारखंड में शोक की लहर

साहेबगंज:  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड मो. इकबाल का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार रात करीब 7:30 बजे उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही साहेबगंज समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

कामरेड मो. इकबाल अविवाहित रहे और पूरी ज़िंदगी पार्टी और संघर्षों को समर्पित कर दी। वे मजदूरों, किसानों, बीड़ी मजदूरों और परिवहन मजदूरों के हक की आवाज बुलंद करते रहे। संथाल परगना क्षेत्र में पार्टी के संस्थापक सदस्य के तौर पर उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड इकबाल का जाना पार्टी और आंदोलन दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि इकबाल भाईचारे, न्याय और धार्मिक सौहार्द के पैरोकार थे और नफरत, शोषण व भेदभाव के खिलाफ हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे।

किसान सभा, सीटू और माकपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें लाल सलाम अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के सुरजीत भवन में राष्ट्रीय कन्वेंशन में शामिल राज्य किसान सभा के नेता – सुफल महतो, असिम सरकार, मदुवा कच्छप, विसमबर महतो और शंकर उरांव ने भी अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Disha Patani के घर पर फायरिंग – ढाई हजार CCTV खंगाले, आरोपी अब भी फरार

 

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : बीएसओ के ढुलमुल रवैये से महिला उपभोक्ता परेशान, डीलर की मनमानी बनी चर्चा का कारण

    मुरी :  मुरी के सिल्ली की रहने वासी राशन उपभोत्चा रिंकी कुमारी इन दिनों पीडीएस डीलर संतोष कुमार साव (लाईसेंस नम्बर 02-08) एवं  उसके स्टाफ सुफल पौद्धार के अभ्रद्र और…

    Spread the love

    Muri : मुरी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

    मुरी : प्रखंड के इचाक (पायराटोंग) कोइरी टोला धोनी मैदान के पास पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। प्राप्त…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time