देवघर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। राज्यपाल गंगवार सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें संकल्प दिलाया।
प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट
पूजा के बाद उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल देवघर एम्स की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में पहली बार स्प्रिंट ट्रायथलॉन चैलेंज, फिटनेस का दिखा जुनून
There is no ads to display, Please add some



















































