Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर लगेगा बाल मेला, खेल – क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा माहौल

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की पहल पर इस साल चौथा बाल मेला आयोजित किया जाएगा। मेला 14 से 20 नवंबर तक गरम नाला स्थित बोधि मैदान (राजेंद्र विद्यालय के पास) में चलेगा। 14 नवंबर को उद्घाटन और 20 नवंबर को समापन समारोह होगा।

मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सुधीर सिंह को मेला संयोजक बनाया गया। बैठक में मंजू सिंह, एसपी सिंह, अमृता मिश्रा, पुष्प लता सेनापति, श्याम जी और हेमंत पाठक समेत कई लोग मौजूद थे।

बैठक में तय किया गया कि मेले में बच्चों के लिए खेलकूद, क्विज, योगा, चित्रांकन, निबंध, भाषण, गीत, नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। हर शाम स्टेज शो और मनोरंजन के कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

विधायक सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर के सभी स्कूलों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को गूगल फार्म भरना होगा। दुर्गा पूजा के बाद स्कूलों को निमंत्रण और गूगल फार्म उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: डांडिया कार्यक्रम में के दौरान अचानक खूनी खेल, दो युवक घायल

Spread the love

Related Posts

Potka : भीषण गर्मी में युवाओं का दिखा जज़्बा, भगत सिंह युवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़

पोटका : जहां एक ओर 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भगत सिंह…

Spread the love

Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time