गुवा: छोटानागरा–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को चुरगी गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष के वाहन ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल युवक को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक मनोहरपुर से छोटानागरा बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान चुरगी गांव के पास सामने से आ रही झामुमो नेता की गाड़ी से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
There is no ads to display, Please add some


















































