Bahragora: बहरागोड़ा में ट्रकों की भीषण टक्कर, एक चालक की मौत – दूसरे की हालत नाज़ुक

बहरागोड़ा:  रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र में अजंता होटल के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मालुहा गांव निवासी 38 वर्षीय कान्हू चरण साव के रूप में हुई है। वहीं, घायल चालक चंदनासोल गांव निवासी 33 वर्षीय सनातन मुर्मू की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कान्हू साव धान से लदा ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद कान्हू साव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सनातन मुर्मू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है। साथ ही दोनों ट्रकों को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने कहा कि परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

कान्हू साव की मौत की खबर मिलते ही मालुहा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट में फिर हादसा, तीन कर्मचारी झुलसे

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time