Jhargram: झाड़ग्राम में धूमधाम से मनाई गई महाअष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

झाड़ग्राम:  जिला मुख्यालय झाड़ग्राम और आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि का महाअष्टमी उत्सव भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना, ढाक की थाप और चंडी पाठ के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय रहा।

महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की। महिलाओं ने लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी, पैरों में अलता और सोने के गहनों के साथ पूजा में भाग लिया। सभी ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए थीम आधारित पंडाल रचनात्मक कलाकृति और सामाजिक संदेश के साथ आकर्षण का केंद्र बने। शाम होते ही पंडालों की रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा लोगों को विशेष रूप से लुभा रही है।

झाड़ग्राम शहर का सावित्री मंदिर और चिल्कीगढ़ का कनक दुर्गा मंदिर पारंपरिक पूजा के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए नवाचारपूर्ण पंडालों में भी दर्शनार्थियों की काफी भीड़ देखी जा रही है।

महाअष्टमी के इस पावन अवसर पर झाड़ग्राम में न केवल धार्मिक आस्था देखने को मिली, बल्कि पंडालों की रचनात्मक सजावट और सामाजिक संदेश ने उत्सव को और भी विशेष बना दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: जगन्नाथपुर विधायक ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर की महाअष्टमी की पूजा

 

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *