Jamshedpur: गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा को बताया सबसे बड़ी जरूरत

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी हमारे जीवन में उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में थे। उन्होंने कहा कि “गांधी जी ने सत्य, सेवा और भाईचारे की भावना से पूरे विश्व को दिशा दी। आज जरूरत है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाए।”

आनंद बिहारी दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि “शास्त्री जी ने ‘जय जवान – जय किसान’ का नारा देकर भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

दुबे ने कहा कि आज देश में कुछ तत्वों द्वारा समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे माहौल में गांधी जी के विचार और अहिंसा की नीति ही भाईचारा कायम रखने का सबसे प्रभावी मार्ग हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, अवधेश सिंह, एल. बी. सिंह, अशोक सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, बुद्धदेव गिरी, शाहनवाज खान, लालबाबू, रंजीत सिंह, संजय यादव, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, बिरेंद्र पांडेय, सुदर्शन तिवारी, अजय मंडल, रंजन सिंह, रामदास मेहता, मलखान दुबे, निखिल कुमार, इंतिखाब वास्ती, अमरजीत सिंह भाटिया, सावेज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनायी जयंती 

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time