Toll Tax Reduced: देशभर में टोल दरों में हुआ बड़ा बदलाव, फास्ट टैग पर सस्ता – नकद में लगेगा दोगुना शुल्क

नई दिल्ली:  नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शुक्रवार रात 12 बजे से देश भर में टोल दरों में बदलाव कर दिया है। नई दरें लागू होते ही वाहन चालकों को प्रति फेरे 5 से 25 रुपये की राहत मिली है। हिसार जिले के रामायण, लांधड़ी, चौधरीवास और बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर भी संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं। एनएचएआई ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि टोल दरें महंगाई दर वर्ष 2011-12 को आधार मानकर तय की जाएं।

नई टोल दरें: फास्ट टैग पर सस्ता, नकद में दोगुना शुल्क
नई टोल दरें फास्ट टैग वाले वाहनों के लिए लागू हैं। अगर वाहन में फास्ट टैग नहीं है तो नकद भुगतान में दोगुना शुल्क लगेगा।

हिसार-घग्गर टोल प्लाजा
कार: 120 रुपये (एक तरफ), 180 रुपये (दो बार)
मिनी बस: 195 रुपये, 290 रुपये
ट्रक: 405 रुपये, 605 रुपये
मासिक पास: कार-3980, मिनी बस-6435, ट्रक-13480

घरौंडा टोल प्लाजा
कार: 185 रुपये, 280 रुपये
मिनी बस: 300 रुपये, 455 रुपये
ट्रक: 635 रुपये, 950 रुपये
मासिक पास: कार-6235, मिनी बस-10075, ट्रक-21110

सैनी माजरा टोल (अंबाला-पिहोवा)
कार: 100 रुपये, 150 रुपये
मिनी बस: 160 रुपये, 245 रुपये
ट्रक: 340 रुपये, 510 रुपये
मासिक पास: कार-3340, मिनी बस-5390, ट्रक-11300

पिहोवा-कैथल टोल
कार: 85 रुपये, 130 रुपये
मिनी बस: 140 रुपये, 210 रुपये
ट्रक: 290 रुपये, 440 रुपये
मासिक पास: कार-2880, मिनी बस-4650, ट्रक-9740

एनएचएआई का कहना है कि यह यूनिफॉर्म टोल नीति के तहत किया गया बदलाव है। नई दरें लागू होने से यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी और टोल संग्रह में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Spread the love
  • Related Posts

    RADAR SPECIAL : नई पहल से इतिहास रचेंगे सीएम व परिवहन मंत्री,पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा शिविर

    जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ इतिहास रचने की तैयारी में है। यदि घोषणा के अनुरूप सबकुछ ठीक ठाक पार्दर्शी तरीके से हुआ तो…

    Spread the love

    Gua : धुबिल माइंस के ठेकेदार के खिलाफ वाहन मालिकों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी

    गुवा : ट्रक-हाइवा ऑनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सारंडा इन होटल में अध्यक्ष महेंद्र बानरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चिड़िया स्थित धुबिल माइंस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time