Bharti Singh Second Pregnancy: दूसरी बार मां बनने जा रही हैं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, Youtube Vlog के ज़रिए दी खुशखबरी

मुंबई:  कॉमेडी की दुनिया की क्वीन भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रोमांटिक पोज़ देती हुईं बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

भारती और हर्ष का एक बेटा है, जिसे दोनों प्यार से ‘गोला’ कहते हैं। गोला का जन्म साल 2022 में हुआ था। भारती कई इंटरव्यूज़ में कह चुकी हैं कि इस बार उन्हें एक बेटी की चाहत है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी साल 2017 में हुई थी। शादी के पांच साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे के साथ क्यूट वीडियो शेयर करते रहते हैं।

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
भारती की पोस्ट पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों ने बधाइयां दी हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं ईशा गुप्ता ने दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार जताया।

बेटे गोला की एक्साइटमेंट
मां बनने की खबर से जहां फैंस खुश हैं, वहीं छोटे गोला ने भी जल्द बड़े भाई बनने की एक्साइटमेंट जाहिर की है। सोशल मीडिया पर कपल की ये खबर खूब ट्रेंड कर रही है और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Karwa Chauth 2025: 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें सरगी से चंद्रोदय तक का पूरा समय और पूजा विधि

Spread the love
  • Related Posts

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Ramgarh : रामगढ़ में 8 फरवरी को 101 गरीब जोड़ों की भव्य शादी, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

    हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में होने जा रहा ऐतिहासिक आयोजन रामगढ़ : आठ फरवरी को रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान में 101 गरीब, यतीम और असहाय जोड़ों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *