जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने कदमा उलियान टीओपी मैदान से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भानू मांझी गिरोह के सदस्य मनीष सिंह (20) को देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए मनीष सिंह कदमा भाटिया बस्ती के निवासी हैं।
एसएसपी पीयूष पांडेय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मनीष सिंह भानू मांझी के साथ मिलकर हथियार के बल पर लोगों को डराकर रंगदारी वसूलने का काम करता था। उलियान टीओपी मैदान में वह किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से पिस्तौल लेकर घूम रहा था। पुलिस ने समय रहते उसे पकड़कर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा।
गिरफ्तारी के बाद मनीष सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्य की भी जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































