Bahragora: जन आक्रोश महारैली की तैयारियां जोरों पर, परंपरागत वेशभूषा में माझी परगना महाल के सदस्य भी होंगे शामिल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा, चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के माझी परगना महाल के पदाधिकारी और सदस्य 9 अक्टूबर को आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महारैली में शामिल होंगे। यह निर्णय मंगलवार दोपहर को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की भूतिया पंचायत के चंद्रपुर गांव में कुंवर लाल माण्डी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक में उपस्थित परगना, घाट परगना, माझी बाबा, नायके, गोड़ेत और आतु मोढ़ होड़ ने तय किया कि वे सभी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में महारैली में हिस्सा लेंगे। इससे आदिवासी संस्कृति और गौरव का भी प्रदर्शन होगा।

पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम ने बताया कि महारैली में शामिल होने की तैयारियां पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही हैं। बैठक में ग्राम प्रधान बाघराय किस्कू, मिरधा टुडू, दशरथ हांसदा, जादव टुडू, चंद्रमोहन बेसरा, गोमहा मुर्मू, विधान बेसरा, तरफ पारगाना सुसील मुर्मू, प्रेमचांद किस्कू, गरमा हेम्ब्रम, सुकलाल टुडू, दसमत हांसदा, खुदीराम मंडी समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जादूगोड़ा में 95 वर्षीय बुजुर्ग के लिए बैंक की सराहनीय पहल, घर पहुंच कर पुरी की KYC

 

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी गुआ में तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग, पूर्व प्राचार्य ने मुख्यालय को लिखा पत्र

गुवा :  डीएवी महेशपुर के सेवानिवृत प्राचार्य सह कानूनी सलाहकार अधिवक्ता डॉ. आर के सिंह ने डीएवी मुख्यालय नई दिल्ली को पत्र लिखकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ में तत्काल प्रशासनिक…

Spread the love

Bahragora : बरसोल में जंगली हाथी के हमले में महिला व बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र की सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा और लोधनबोनी गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time