Jamshedpur: छोटाबांकी डैम के पास प्रसिद्ध मोबाइल दुकानदार रॉनी ने की आत्महत्या, इलाके में मातम

जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास खरंगाझार के प्रसिद्ध मोबाइल दुकानदार रॉनी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रॉनी की स्कूटी घटनास्थल के पास खड़ी मिली, जबकि उसकी जेब से सल्फास की गोली बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

पुलिस जांच के दौरान रॉनी के मोबाइल में उसका अंतिम व्हाट्सएप स्टेटस “अलविदा” मिला, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वह आत्महत्या का मन बना चुका था। सूत्रों के मुताबिक, रॉनी पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव में था।

रॉनी के पड़ोसी रतन महतो ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिवार ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की। लोकेशन छोटाबांकी डैम के पास मिली। जब परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, तो उन्होंने रॉनी का शव पाया। पहले इसकी सूचना बिरसानगर थाना को दी गई, बाद में पता चला कि क्षेत्राधिकार एमजीएम थाना के अंतर्गत आता है।

परिजनों ने बताया कि रॉनी के घर में कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: रात 3 बजे बागबेड़ा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time